August13 , 2026

    ऑपरेशन सिंदूर: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा विश्व हमारे साथ: संजय सेठ

    Related

    मध्य प्रदेश में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

    भोपाल । मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान...

    तीजन बाई के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन...

    PM मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, हाई लेवल जांच शुरू

    मेलबर्न/कैनबरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले सप्ताह प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे...

    दृढ़ निश्चय और आत्म-संयम वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन राह को भी आसान बना देती है: पीएम मोदी

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

    Share

    रांची । ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को एक्सपोज करने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कई विदेशी देशों की यात्रा पर हैं। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा पर केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरा विश्व भारत के समर्थन में खड़ा है। पूरा विश्व पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को देख और समझ रहा है। पहलगाम में निर्दोष 26 लोगों की जान ली गई। इस आतंकी हमले की विश्व स्तर पर निंदा हुई है। सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान संजय सेठ ने कहा, “पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को पूरी दुनिया ने सराहा है। आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान बार-बार परमाणु बम की धमकी देता है।”
    उन्होंने दावा किया कि भारत का डेलिगेशन अपने उद्देश्य में कामयाब हो रहा है। बोले, ” आतंकवाद को पनाह देने वाले देश को बेनकाब करने के लिए हमारे सांसद विदेशी दौरे पर हैं। जिन-जिन देशों में हमारा प्रतिनिधिमंडल जा रहा है, वहां की सरकार और लोग हमारे साथ हैं। आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी की जीरो टॉलरेंस की नीति है। पूरी दुनिया भारत के नीति के साथ खड़ी है।”
    नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी की ओर से 2047 तक भारत को विकसित बनाने का एजेंडा पेश किए जाने पर केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा, ” पीएम मोदी का संकल्प 2047 तक विकसित भारत का है और भारत जापान को पीछे छोड़ चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है। जापान जो तकनीक के मामले में बहुत आगे है और उसे पीछे छोड़ना भारत के लिए एक सुखद संदेश है। आने वाले वर्षों में हम तीसरी अर्थव्यवस्था भी बनेंगे। पीएम मोदी ने जो भी संकल्प लिए हैं पूरे होंगे। गांव से लेकर शहर तक सभी लोगों का एक ही मकसद है कि विकसित भारत 2047। हमें उम्मीद है कि हम इसे वक्त से पहले हासिल कर लेंगे।”

    spot_img