June30 , 2026

    बिहार : अररिया में अपराधी को पकड़ने गए ASI राजीव रंजन मल्ल की हत्या

    Related

    दृढ़ निश्चय और आत्म-संयम वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन राह को भी आसान बना देती है: पीएम मोदी

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

    17 साल का सूखा, फिर 2 आईपीएल ट्रॉफी, कैसे ‘चोकर्स’ से दो बार की चैंपियन बनी आरसीबी

    नई दिल्ली। आईपीएल 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (आरसीबी)...

    दिल्ली: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दर्ज हुई FIR

    नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश...

    Share

    अररिया । बिहार के अररिया में बुधवार देर रात एएसआई राजीव रंजन मल्ल की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वे पुलिस टीम के साथ कई मामलों में वांछित अपराधी अनमोल यादव को पकड़ने गए थे।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस को खबर मिली थी कि अपराधी अनमोल यादव शादी समारोह में आया हुआ है। इसके बाद एएसआई राजीव रंजन मल्ल के नेतृत्व में पुलिस की टीम अपराधी को पकड़कर थाने ले जाने लगी, तो यादव के गुर्गों ने पहले तो पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद एएसआई राजीव रंजन के साथ बदसलूकी पर उतर आए और उनके साथ धक्कामुक्की की, जिससे एएसआई जमीन पर गिर गए। इसके बाद भीड़ उन पर टूट पड़ी।

    मल्ल की हालत काफी खराब हो गई। किसी तरह उन्हें बचाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अररिया के एसपी अंजनी कुमार गुरुवार सुबह अस्पताल पहुंचे और उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस से ली।

    आईएएनएस से फोन पर बातचीत में एसपी अंजनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। इनमें से कुछ को पकड़ लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में पूरी सक्रियता से काम कर रही है।

    अनमोल यादव कई मामलों में वांछित है। वह नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव का रहने वाला है। इससे पहले वह गांजा तस्करी के दौरान भी पुलिस पर हमला कर चुका है। वह एनडीपीएस सहित आर्म्स मामलों में भी आरोपी रह चुका है।

    spot_img