August14 , 2026

    लोगों का मानना है कि एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन : पीएम मोदी

    Related

    मध्य प्रदेश में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

    भोपाल । मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान...

    तीजन बाई के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन...

    PM मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, हाई लेवल जांच शुरू

    मेलबर्न/कैनबरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले सप्ताह प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे...

    दृढ़ निश्चय और आत्म-संयम वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन राह को भी आसान बना देती है: पीएम मोदी

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

    Share

    नई दिल्ली। देश में मंगलवार यानी 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव होगा। उस दिन मतदान होगा और शाम तक परिणाम आने की संभावना है। एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन की ओर से पी सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। एक दिन पहले नई दिल्ली में सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल हुआ, जिसमें एनडीए परिवार के सभी सांसदों ने भाग लिया। थिरु सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी ने सभी जगह अपार उत्साह पैदा किया है। लोगों का मानना ​​है कि वह एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो अपनी बुद्धिमत्ता और अंतर्दृष्टि से इस पद को समृद्ध करेंगे।

    सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर कहा कि सांसद मंगलवार को सही ढंग से वोट डालें। अगर कोई वोट इनवैलिड होता है तो इससे सही संदेश नहीं जाता कि सांसद वोट सही ढंग से नहीं डाल रहे।

    एनडीए सांसदों की बैठक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में बैठक की।

    बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अचानक से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य की परिस्थितियों का हवाला दिया था। इसके बाद उपराष्ट्रपति का पद खाली हो गया था और अब यह चुनाव हो रहा है।

    वहीं, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने घोषणा की कि वह उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेगी। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव (केटीआर) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चूंकि चुनाव में नोटा का विकल्प नहीं है, इसलिए पार्टी ने मतदान से दूरी बनाने का फैसला किया है।

    उन्होंने याद दिलाया कि बीआरएस ने उस गठबंधन को समर्थन देने की पेशकश की थी, जो तेलंगाना के लिए दो लाख टन यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करे, लेकिन न तो एनडीए और न ही इंडिया गठबंधन ने किसानों के लिए यूरिया उपलब्ध कराने की बात मानी, जिसके चलते पार्टी ने मतदान से दूर रहने का निर्णय लिया।

    spot_img