June19 , 2025

    मध्यप्रदेशः इंदौर के पोहा की दुनिया में अलग ही पहचान : पुष्य मित्र भार्गव

    Related

    PM MODI की कनाडा यात्रा: भारतीय को दोनों देशों के रिश्‍तों में सुधार की उम्‍मीद

    कैलगरी । पीएम नरेंद्र मोदी कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी...

    अहमदाबाद विमान हादसा: एक त्रासदी का विस्तृत घटनाक्रम

    रिपोर्ट – विशेष संवाददाता, शंखनाद दिनांक: 12 जून 2025स्थान: अहमदाबाद,...

    मध्य प्रदेश बीजेपी में नेतृत्व परिवर्तन का समीकरण: मंथन, मतभेद और संभावनाएं…

    प्रस्तुतिः प्रतुल पराशर मध्य प्रदेश की राजनीति एक बार फिर...

    तेजस्वी यादव का बड़ा बयानः 2014 के बाद सभी संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक कर लिया गया है….

    पटना। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

    मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती में गड़बड़ी की जांच के निर्देश…..

    भोपाल। मध्य प्रदेश में आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023...

    Share

    इंदौर । दुनिया पोहा दिवस मना रही है, वहीं मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में भी लोगों ने सड़क पर उतरकर पोहा दिवस मनाया। नगर निगम के महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा है कि इंदौर के पोहे की दुनिया में अलग ही पहचान है। नगर में पोहा दिवस मनाया जा रहा है, पोहा की दुकानों पर सुबह से ही पोहा प्रेमियों का जमावड़ा रहा है।

    राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी आमजनों के बीच पहुंचे और इंदौर के पोहा पर चर्चा भी हुई। इंदौर उत्सव समिति द्वारा राजवाड़ा क्षेत्र में पोहा पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में तमाम लोग जुटे। नगर निगम के महापौर भार्गव का कहना है कि खानपान की राजधानी इंदौर की सुबह जिस पोहा से होती है, आज उसका दिवस है। खानपान की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध इंदौर शहर ने अपने सुस्वादु व्यंजनों के द्वारा विश्व भर में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है। मां अहिल्या की नगरी इंदौर का पोहा विश्व भर में प्रसिद्ध है।

    उन्होंने बताया कि विश्व पोहा दिवस के शुभ अवसर पर राजवाड़ा पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ पोहा वितरण किया। इस मौके पर विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, सुमित मिश्रा, मनीष शर्मा, राजेंद्र राठौर सहित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय रहवासियों की उपस्थिति रही।

    राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पोहा दिवस पर कहा है कि इंदौर की पहचान, हर सुबह की शान है पोहा। आज विश्व पोहा दिवस है, यानी इंदौर का अपना दिन। पोहा सिर्फ व्यंजन नहीं, ये हमारी संस्कृति, स्वाद और पहचान का प्रतीक है। जितने अलग-अलग तरीके से इंदौर में पोहा बनाया जाता है, उतना कहीं नहीं। सच में इंदौर और पोहा एक दूसरे के पर्याय हैं। इंदौर उत्सव समिति द्वारा आयोजित पोहा पार्टी में सहभागिता कर पोहे का आनंद लिया।

    spot_img