August14 , 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्वरंग फाउंडेशन परिसर में किया पौधरोपण

    Related

    मध्य प्रदेश में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

    भोपाल । मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान...

    तीजन बाई के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन...

    PM मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, हाई लेवल जांच शुरू

    मेलबर्न/कैनबरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले सप्ताह प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे...

    दृढ़ निश्चय और आत्म-संयम वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन राह को भी आसान बना देती है: पीएम मोदी

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

    Share

    भोपाल। विश्व रंग फाउंडेशन, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया। विश्व रंग फाउंडेशन की निदेशक एवं प्रतिकुलाधिपति डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स के सान्निध्य में यह पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उल्लेखनीय हैं कि रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पौधरोपण के पश्चात नियमित रूप से उन पौधों की उचित देखभाल की जाती है। इसके फलस्वरूप परिसर में पूर्व में रोपें गये पौधें वर्तमान में सुंदर वृक्षों के रूप में विकसित हो गए हैं।

     

    डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण दिवस हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाये रखने के साथ–साथ बेहतर भविष्य के प्रति अपने कर्तव्य के लिए भी सचेत करता है। पौधरोपण के साथ ही उसके पेड़ बनने तक के सफर में हमें सचेतन के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाने के लिए तैयार रहता होता हैं।

    इस अवसर पर डॉ. रचना चतुर्वेदी, निदेशक, शोध एवं परियोजना समूह, एजीयू, श्री विनय उपाध्याय, निदेशक, विश्व कला एवं संस्कृति केंद्र, श्री विकास अवस्थी, सीईओ, विश्व रंग फाउंडेशन, श्री संजय सिंह राठौर, सचिव, विश्व रंग सचिवालय, डॉ. चेतन्य आठले, विभागाध्यक्ष, टैगोर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, डॉ. संजय दुबे, संयोजक, संस्कृत, प्राच्य भाषा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र, श्री मुदित श्रीवास्तव, युवा कवि एवं सह संपादक, रंग संवाद, श्री मॉरिस लॉजरस, श्री शरद मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रतुल पराशर ने भी पौधें लगायें।

    spot_img