July28 , 2026

    गुना में जयवर्धन और छिंदवाड़ा में विश्वनाथ को जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश में 71 जिला अध्यक्षों का ऐलान

    Related

    मध्य प्रदेश में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

    भोपाल । मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान...

    तीजन बाई के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन...

    PM मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, हाई लेवल जांच शुरू

    मेलबर्न/कैनबरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले सप्ताह प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे...

    दृढ़ निश्चय और आत्म-संयम वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन राह को भी आसान बना देती है: पीएम मोदी

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

    Share

    भोपाल,। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी।

    केसी वेणुगोपाल ने पत्र के जरिए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश की जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से स्वीकृत कर दिया है। ये नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत की गई हैं।

    उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत, प्रत्येक जिले में नियुक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों ने विस्तृत समीक्षा की, पार्टी पदाधिकारियों और अन्य हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया, और अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इन रिपोर्टों के प्रस्तुत होने के बाद, प्रत्येक पर्यवेक्षक के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यक्तिगत चर्चा भी की गई।

    कांग्रेस द्वारा जारी की गई लिस्ट में 71 जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं, जिनमें शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। प्रवीण सक्सेना को भोपाल शहर और अनोखी मान सिंह पटेल को भोपाल ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि चिंटू चौक को इंदौर शहर और विपिन वानखेड़े को इंदौर ग्रामीण का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। गगन यादव को छतरपुर और विश्वनाथ ओखटे को छिंदवाड़ा की कमान मिली। इसी क्रम में गुना की कमान जयवर्धन सिंह को मिली।

    सुरेंद्र यादव को ग्वालियर शहर और प्रभुदयाल जौहरे को ग्वालियर ग्रामीण की जिम्मेदारी मिली। साथ ही सौरभ शर्मा जबलपुर शहर और संजय यादव जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि प्रकाश रांका को झाबुआ और निलय विनोद डागा को बैतूल की कमान सौंपी गई है। मोहन साय, हरदा की कमान संभालेंगे।

    spot_img