February11 , 2026

    राष्ट्रीय सेवा योजना( NSS ) का सात दिवसीय शिविर संपन्न, सांस्कृतिक और सेवा कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान।

    Related

    दक्षिण एशिया में साक्षरता के मामले में पाकिस्तान सबसे निचले पायदान पर: रिपोर्ट

    इस्लामाबाद । पाकिस्तान दक्षिण एशिया में साक्षरता के मामले...

    Share

    भोपाल। सेज विश्वविद्यालय ग्राम झागरिया खुर्द में NSS इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। 6 मार्च से 12 मार्च 2025 तक चलने वाले शिविर के अंतिम दिन बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल के एनएसएस समन्वयक डॉ अनंत सक्सेना तथा राहुल सिंह जी की विशेष उपस्थिति रही। वहीं सेज विश्वविद्यालय भोपाल के प्रो. वीसी डॉ नीरज उपमन्यु, छात्र कल्याण प्रकोष्ठ के डॉ सुधीर श्रीवास्तव एवं विभागाध्यक्ष डॉ नीलम शुक्ला जी उपस्थिति में बड़े धूमधाम से कार्यक्रम का समापन किया गया। जहां छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र भेंट कर सभी आगंतुको को पुरस्कार भेंट भी वितरित किए गए।

    कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रत्नाकर मिश्रा द्वारा किया गया। लगातार सात दिनों से शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले सभी स्वयं सेवकों का सम्मान कर उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया।
    कार्यक्रम में राहुल सिंह जी द्वारा सभी छात्रों को एनएसएस के बारे में बताया गया। उसके महत्व की जानकारी दी गई। अपने वक्तव्य में सिंह ने विकसित भारत के यूथ पार्लियामेंट की भी जानकारी दी।
    कार्यक्रम का नेतृत्व दलनायक प्रशांत मिश्रा एवं कल्याणी टेकाम ने किया। जिसमें सहयोगी अनुराग भदौरिया, राज पटेल, आदर्श बागरी, भानु प्रताप, आशीष, एवं दामिनी सतीश विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    spot_img