June30 , 2026

    राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर आयोजित, डिजिटल साक्षरता के साथ निकाली स्वच्छता रैली।

    Related

    दृढ़ निश्चय और आत्म-संयम वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन राह को भी आसान बना देती है: पीएम मोदी

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

    17 साल का सूखा, फिर 2 आईपीएल ट्रॉफी, कैसे ‘चोकर्स’ से दो बार की चैंपियन बनी आरसीबी

    नई दिल्ली। आईपीएल 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (आरसीबी)...

    दिल्ली: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दर्ज हुई FIR

    नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश...

    Share

    मध्य प्रदेश।9 मार्च। भोपाल में सात दिन के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। संजीव अग्रवाल ग्लोबल एजुकेशनल सेज विश्वविद्यालय भोपाल के विषेश आवासीय शिविर को ग्राम झागरिया स्थित खुर्द में शुरू किया गया। स्वच्छता, साक्षरता और छात्रों को डिजिटल एआई की ट्रेनिग दी गई। शिविर के चौथे दिन सभी ने सुबह प्रभात फेरी के बाद व्यायाम किया, तत पश्चात परियोजना कार्य के अंतर्गत झागरिया ग्राम के खेल मैदान में जाकर स्वच्छता अभियान चलाया और सटे हुए तालाब में पाउच पन्नी पालीथीन से मुक्त करने का प्रयाश किया। कार्यक्रम में विश्विद्यालय के डायरेक्टर जनरल डॉ आशीष दत्ता एवं अकाउंटेंट विकाश जैन ने छात्रों से मुलाकात करते हुए, उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया।

    राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत छात्रों ने ग्राम संपर्क, स्वच्छता रैली, ऐड्स जागरूकता अभियान आदि का संचालन कर रहें है। जहां प्रधानमंत्री जी के सपने विकसित भारत को साकार करने का संकल्प भी लिया गया।

    कार्यक्रम का संचालन डॉ सुधीर श्रीवास्तव छात्र कल्याण प्रकोष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ रत्नाकर मिश्रा एवं डॉ गुंजन शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व दलनायक प्रशांत मिश्रा एवं कल्याणी द्वारा किया गया। जिसमें अनुराग, आदर्श बागरी, राज पटेल, भानु प्रताप वैवही, तमन्ना आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

    spot_img