November22 , 2025

    MP:भोपाल में होली और रंगपंचमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    Related

    CM मोहन यादव ने लाडली बहनाओं के खातों में 1500 रुपए की राशि ट्रांसफर की…

    सिवनी/भोपाल,। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा लाडली बहनाओं...

    बिहार चुनाव : जदयू-भाजपा का गठबंधन अप्रत्याशित जीत की ओर, 200 सीटों के करीब पहुंचा आंकड़ा

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत...

    Share

    भोपाल। राजधानी भोपाल में होली और रंगपंचमी के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 12, 13 और 14 मार्च को पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। शहर के मुख्य चौराहों पर विशेष चेकिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे, जहां ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, काली फिल्म लगे वाहनों पर सख्त नजर रखी जाएगी।
    साथ ही ब्रेथ एनालाइजर के जरिए हुड़दंग करने वालों की जांच होगी और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में स्थानीय थानों और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रहेगी। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अराजकता फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

    spot_img