September30 , 2026

    इंदौर की पहली महिला जनसंपर्क संस्थापिका शीला राजक को मिला एमपी अचीवर्स अवॉर्ड 2025

    Related

    पीएम मोदी ने बताए 7 क्षेत्र, जहां से आएगी विकास और रोजगार की नई लहर

    नई दिल्ली,। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार...

    Share

    इंदौर। मध्यप्रदेश की उद्यमिता और नेतृत्व का प्रतीक बनीं शीला रजक, जो इंदौर की पहली क्षेत्रीय जनसंपर्क महिला संस्थापिका हैं, को प्रतिष्ठित “एमपी अचीवर्स अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें जनसंपर्क और मीडिया रणनीति के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और 12 वर्षों के सफल व्यावसायिक सफर के लिए दिया गया है।

    इंदौर में आयोजित एक भव्य समारोह में, शीला रजक को मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, वरिष्ठ पत्रकार प्रतीक त्रिवेदी और स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल भी मौजूद थे।
    अपनी इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, शीला रजक ने कहा, “एक छोटे से विचार से शुरू हुआ यह सफर आज एक बड़ी पहचान बन चुका है। रेप्युटेशन क्राफ्टर्स केवल एक कंपनी नहीं, बल्कि एक यात्रा है। जब मैंने यह सफर शुरू किया था, तो मेरा बस एक ही सपना था – भारत के हर कोने से सच्ची कहानियाँ बताना और लोगों व ब्रांड्स के बीच ईमानदार, सार्थक रिश्ते बनाना।”
    उन्होंने यह भी बताया कि उनकी कंपनी, रेप्युटेशन क्राफ्टर्स, न केवल व्यावसायिक सफलता पर केंद्रित है, बल्कि सामाजिक सरोकारों और पर्यावरणीय पहलों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती है। शहर के कई सामाजिक संस्थानों और वृद्धाश्रमों में उनका सहयोग हमेशा रहा है। यह सम्मान न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि मध्यप्रदेश और पूरे भारत की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी है, जो यह दर्शाता है कि लगन और समर्पण से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।

    spot_img