August13 , 2026

    आठ चीते 26 जनवरी को बोत्सवाना से मध्य प्रदेश पहुंचेंगे, सरकार ने दी जानकारी

    Related

    मध्य प्रदेश में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

    भोपाल । मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान...

    तीजन बाई के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन...

    PM मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, हाई लेवल जांच शुरू

    मेलबर्न/कैनबरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले सप्ताह प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे...

    दृढ़ निश्चय और आत्म-संयम वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन राह को भी आसान बना देती है: पीएम मोदी

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

    Share

    खजुराहो। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) से कुछ चीतों को नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। राज्य सरकार ने यह महत्वपूर्ण कदम बोत्सवाना (दक्षिण अफ्रीका) से चीतों के नए जत्थे के अगले महीने मध्य प्रदेश पहुंचने से लगभग एक महीने पहले उठाया। चीतों को केएनपी में क्वारंटाइन किया जाएगा। मध्य प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री दिलीप अहिरवार ने मंगलवार को खजुराहो में कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि बोत्सवाना से आठ चीतों का नया जत्था 26 जनवरी को मध्य प्रदेश पहुंचेगा। मंत्री अहिरवार ने कहा कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान से कुछ चीतों को नौरादेही स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य, जिसका नाम हाल ही में वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है, अब कूनो राष्ट्रीय उद्यान और गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य के बाद राज्य में चीतों के लिए तीसरा आवास होगा। श्योपुर के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में ‘प्रोजेक्ट चीता’ की शुरुआत 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से आठ चीतों और उसके बाद 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को वन्यजीव अभयारण्य में स्थानांतरित करने के साथ की गई थी। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दो समूहों में कुल 20 चीते छोड़े गए थे, जिनमें से नौ वयस्क चीतों की मृत्यु हो चुकी है। हालांकि लगातार मौतों के बावजूद, वर्तमान में चीतों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है, जिनमें पांच नवजात शावक भी शामिल हैं। पिछले तीन दिनों में दो और शावकों की मौत हो गई।

    spot_img