June19 , 2025

    बिहार की मिट्टी, पुणे की मेहनत: शम्मी झा ने IIM इंदौर से रचा इतिहास !

    Related

    PM MODI की कनाडा यात्रा: भारतीय को दोनों देशों के रिश्‍तों में सुधार की उम्‍मीद

    कैलगरी । पीएम नरेंद्र मोदी कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी...

    अहमदाबाद विमान हादसा: एक त्रासदी का विस्तृत घटनाक्रम

    रिपोर्ट – विशेष संवाददाता, शंखनाद दिनांक: 12 जून 2025स्थान: अहमदाबाद,...

    मध्य प्रदेश बीजेपी में नेतृत्व परिवर्तन का समीकरण: मंथन, मतभेद और संभावनाएं…

    प्रस्तुतिः प्रतुल पराशर मध्य प्रदेश की राजनीति एक बार फिर...

    तेजस्वी यादव का बड़ा बयानः 2014 के बाद सभी संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक कर लिया गया है….

    पटना। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

    मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती में गड़बड़ी की जांच के निर्देश…..

    भोपाल। मध्य प्रदेश में आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023...

    Share

    इंदौर,मप्र। बिहार के मिथिलांचल में जन्मे और पिछले कई वर्षों से पुणे में निवासरत IT प्रोफेशनल शम्मी कुमार झा ने भारतीय प्रबंध संस्थान, इंदौर (IIM Indore) से Executive Post Graduate Certificate Programme in Management (मार्च 2024 – अप्रैल 2025) को सफलता पूर्वक पूर्ण कर एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। इस एक वर्षीय प्रतिष्ठित कार्यक्रम में उन्होंने व्यवसाय रणनीति, कॉर्पोरेट वित्त, मानव संसाधन प्रबंधन, ग्राहक मूल्य, संगठनात्मक व्यवहार और तकनीकी प्रबंधन जैसे विषयों में गहन अध्ययन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी इस सफलता के पीछे उनके परिवार का अमूल्य योगदान रहा है। उनके पिता, एक शिक्षक, माता एक गृहिणी ने प्रारंभ से ही उन्हें शिक्षा के महत्व को समझाया। उनकी पत्नी चांदनी झा जो बिरलासॉफ्ट में कार्यरत हैं उनके इस यात्रा में निरंतर समर्थन प्रदान किया। उनकी चार वर्षीय पुत्री अद्विका झा ने भी अपनी मासूम मुस्कान से उन्हें प्रेरित किया है। झा ने उपल्ब्घि के बाद आयोजित कार्रयक्रम के दौरान इंदौर में यह बातें कहीं। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई भोपाल, मध्य प्रदेश से पूर्ण की है। वर्तमान में वे भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) से चार्टर्ड एकाउंटेंसी कोर्स में नामांकित हैं। जिसे वे आगामी वर्षों में पूर्ण करने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही, वे IT क्षेत्र में पीएच.डी. करने की योजना भी बना रहे हैं ताकि वे तकनीकी और प्रबंधन दोनों क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त कर सकें। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि बिहार एवं पुणे – दोनों ही स्थलों के लिए गौरव का विषय है। यह सफलता उन सभी के लिए प्रेरणा है, जो निरंतर आत्मविकास की दिशा में कार्यरत हैं। इस अवसर पर श्री झा ने IIM इंदौर के सभी प्रोफेसरों, सहपाठियों और साथियों को हृदय से धन्यवाद दिया और विशेष रूप से ईश्वर का आभार प्रकट किया जिनकी कृपा आशीर्वाद और मार्गदर्शन ने इस यात्रा को संभव बनाया।

    spot_img