ब्रुसेल्स, 16 नवंबर 2026। सात समंदर पार बेल्जियम में भारतीय संस्कृति, लोक आस्था और सामुदायिक एकजुटता का अनूठा दृश्य देखने को मिला, जहां बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के प्रवासी भारतीय समुदाय ने 14 से 16 नवंबर तक पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ छठ महापर्व मनाया। चार दिनों तक चले इस आयोजन में भारतीय समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। भक्ति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक आत्मीयता से ओतप्रोत इस उत्सव ने भारत से दूर रहकर भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की जीवंत मिसाल प्रस्तुत की। सूर्यदेव और छठी मैया को समर्पित यह चार दिवसीय महापर्व लोक आस्था, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है। पर्व का शुभारंभ 14 नवंबर को पारंपरिक नहाय-खाय के साथ हुआ। 15 नवंबर को श्रद्धालुओं ने खरना की पूजा-अर्चना की। 16 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया गया, जबकि 16 नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्य को उषा अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का विधिवत समापन हुआ।
इस विशेष अवसर पर बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग और यूरोपीय संघ में भारत के राजदूत प्रणय वर्मा तथा एवरे (Evere) के मेयर अलेसांद्रो ज़प्पाला अपनी टीम के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे। उनकी सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। यह उपस्थिति भारतीय प्रवासी समुदाय और स्थानीय बेल्जियन समाज के बीच बढ़ते सां
स्कृतिक संवाद, पारस्परिक सम्मान और सौहार्दपूर्ण
संबंधों का भी प्रतीक बनी।आयोजन के दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ पूजा-विधियों में हिस्सा लिया। छठ के पारंपरिक लोकगीतों, सामूहिक पूजा और पारिवारिक सहभागिता ने वातावरण को भारतीय लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया। विशेष रूप से भारत से दूर रह रहे परिवारों के लिए यह पर्व अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने, परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने और सामुदायिक रिश्तों को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अवसर बना।
छठ महापर्व की पारंपरिक पहचान ठेकुआ सहित अन्य प्रसादों के बिना अधूरी है। श्रद्धा और पवित्रता के साथ तैयार किए गए प्रसाद का उपस्थित श्र

द्धालुओं के बीच वितरण किया गया। इसने आयोजन में भारतीय पर्व-परंपराओं की आत्मीयता और साझी खुशियों को और गहरा किया।
बेल्जियम में छठ महापर्व 2026 का यह आयोजन आयोजकों, स्वयंसेवकों और सहभागी परिवारों के सामूहिक सहयोग एवं समर्पण का परिणाम रहा। इसने एक बार फिर रेखांकित किया कि संस्कृति और परंपराओं की जड़ें भौगोलिक सीमाओं से बंधी नहीं होतीं। अपनी मिट्टी, लोक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव ही प्रवासी भारतीय समुदाय को एक सूत्र में पिरोए रखता है।
बेल्जियम में छठ महापर्व का यह उत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, लोक परंपरा, सामाजिक समरसता और वैश्विक स्तर पर भारतीय समुदाय की सांस्कृतिक पहचान का उत्सव बनकर सामने आया।



